Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ – मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, कुपोषण मुक्त बचपन पर दिया जोर

कुल्टी, शिल्पांचल टुडे

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वार्ड संख्या 61 के डैडी ग्राउंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कुल्टी के विधायक एवं राज्य मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने खुद पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान डॉ. पोद्दार ने केंद्र में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के वजन, टीकाकरण और कुपोषण से जुड़े रिकॉर्ड भी देखे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को निर्देश दिया कि एक भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

जमीनी हकीकत जानने पर जोर

डॉ. पोद्दार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं की हकीकत को समझना और उसे और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज की नींव है।

इस अवसर पर स्थानीय वार्ड के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *