Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

DVC मुख्यालय में राजभाषा कार्यशाला, ‘भारती’ सॉफ्टवेयर से हिंदी को बनाएंगे और आसान

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।

राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर दामोदर घाटी निगम (DVC) मुख्यालय में एक विशेष राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रभावी और अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना था।

कार्यशाला में गृह मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र स्थित राजभाषा विभाग के अनुसंधान अधिकारी ओमप्रकाश ने बतौर अतिथि वक्ता शिरकत की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों, फाइल नोटिंग और पत्राचार में हिंदी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

‘भारती’ सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान तकनीक और भाषा के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को ‘भारती’ बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस सॉफ्टवेयर की मदद से हिंदी में काम करना और भी सहज और तेज हो सकेगा।

DVC प्रबंधन का मानना है कि राजभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा है। यह कार्यशाला उसी दिशा में एक सार्थक पहल है, जिससे तकनीक के माध्यम से हिंदी के उपयोग को रोजमर्रा के कामकाज में और अधिक बढ़ावा मिलेगा।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *