Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गा पूजा और तर्पण से पहले कुल्टी में तालाबों और घाटों की सफाई अभियान जोरों पर, विधायक प्रतिनिधि ने लिया जायजा

कुल्टी ।  शारदीय दुर्गा उत्सव और तर्पण (महालया) को देखते हुए कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और घाटों की साफ-सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल नगर निगम की टीम पूरी सक्रियता के साथ इस कार्य को अंजाम

इसी क्रम में आज नियामतपुर स्थित शिव मंदिर तालाब पर चल रहे सफाई कार्य का जायजा लेने विधायक प्रतिनिधि और भाजपा मीडिया प्रभारी संतोष वर्मा उर्फ टिंकू मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण कर निगम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद संतोष वर्मा ने बताया कि कुल्टी के लोकप्रिय विधायक एवं लोक निर्माण व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्री डॉ. पोद्दार का स्पष्ट आदेश है कि दुर्गा पूजा उत्सव शुरू होने से पहले कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों और घाटों की साफ-सफाई हर हाल में पूरी कर ली जाए।

मंत्री के इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा यह सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तर्पण और आगामी पूजा-अनुष्ठानों के दौरान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *