Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर के वैगन कॉलोनी में नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, हीरापुर पुलिस ने आरोपी शंकर मंडल को दबोचा, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर।

हीरापुर थाना क्षेत्र के वैगन कॉलोनी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बीते 28 सितंबर को एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था।

परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई हीरापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को आज कड़ी सुरक्षा के बीच आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद से वैगन कॉलोनी में लोगों में काफी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं हीरापुर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *