डामालिया के मनोहर बाबा गिरिजी आश्रम पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, नाम संकीर्तन में हुए शामिल, की सबके मंगल की कामना
शिल्पांचल टुडे कुल्टी।
डामालिया स्थित प्रसिद्ध श्री श्री मनोहर बाबा गिरिजी आश्रम में शुक्रवार को भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य आश्रम पहुंचे और नाम संकीर्तन में शामिल हुए।
आश्रम पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले परमात्मा के चरणों में शीश नवाया और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। ढोल-मंजीरे की थाप और हरे कृष्णा के जयकारों के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर नाम संकीर्तन का आनंद लिया। आश्रम का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए देबतनु भट्टाचार्य ने कहा, “आज आश्रम में आकर परमात्मा के चरणों में प्रार्थना और नाम संकीर्तन में भाग लेने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। यहां आकर मन को बहुत शांति मिली। यह अत्यंत सुखद अनुभव रहा।”
उन्होंने कहा, “मैंने परमात्मा से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में शांति, मंगल और भक्ति का प्रकाश फैले। समाज में प्रेम और भाईचारा बना रहे।”
आश्रम के महंत और स्थानीय भक्तों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा और आस्था का संदेश दिया।














