Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में विकास को नई गति, गोधूलि मोड़ के समीरन राय रोड की मरम्मत का शिलान्यास, विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने फोड़ा नारियल

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 43 के गोधूलि मोड़ इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जर्जर पड़ी समीरन राय रोड के कंक्रीट सड़क मरम्मत कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास समारोह में आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्य की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2.60 लाख की लागत से सुधरेगी सड़क

इस अवसर पर विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा, यह सड़क इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। खराब सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी।

उन्होंने बताया कि करीब 2 लाख 60 हजार रुपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत की जा रही है। यह पहल न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि इलाके के नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा भी प्रदान करेगी।

हर नागरिक तक विकास पहुंचाना लक्ष्य

विधायक ने कहा, आसनसोल के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। जनहित में विकासात्मक पहलों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर 43 ही नहीं, बल्कि पूरे आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी और आने वाले दिनों में भी यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने विधायक का आभार जताया।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *