जामुड़िया के खाशजवा में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू, ‘जवा आदिवासी किरण संघ चैंपियन ट्रॉफी’ का आगाज, देबतानु भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन
शिल्पांचल टुडे,जामुड़िया।
खेल और युवाओं को नई दिशा देने के लिए जामुड़िया के खाशजवा मैदान में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू हो गया। ‘जवा आदिवासी किरण संघ चैंपियन ट्रॉफी’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का जोश देखते ही बना।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के आसनसोल जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्या उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
खाशजवा की धरती से निकलेंगी नई प्रतिभाएं – देबतानु
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए देबतानु भट्टाचार्य ने कहा, “फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारी कोशिश है कि खाशजवा की इस धरती से नई-नई खेल प्रतिभाएं निकलें और राज्य व देश का नाम रोशन करें।”
उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है।
इस मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट के सभी आयोजकों को बधाई दी और सभी टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे माहौल को फुटबॉलमय बना दिया। स्थानीय युवाओं में इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।














