Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वार्ड 13 में विकास की बहार! विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया ₹1.56 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल उत्तर विधानसभा के वार्ड नंबर 13 के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से खराब सड़कों से परेशान लोगों को अब जल्द ही चमचमाती सड़कों की सौगात मिलने वाली है।

रविवार को विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने वार्ड 13 में करीब 1.56 करोड़ रुपये की लागत वाली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का नारियल फोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया।

कौन-कौन सी सड़कें बनेंगी?

1. गिरमिट क्वार्टर से काखया मैदान तक: इस रूट पर सालडांगा होते हुए करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पेवर ब्लॉक सड़क बनाई जाएगी।

2. काखया हाई स्कूल से निश्चिंता तक: काखया हाई स्कूल से काखया शिव मंदिर होते हुए निश्चिंता तक करीब 56 लाख रुपये की लागत से बिटुमिनस सड़क का निर्माण होगा।

2 महीने में पूरा होगा काम

इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “पिछले 4 महीनों में हमने वार्ड में विकास कार्यों में तेजी लाई है। ये दोनों सड़कें अगले 2 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगी। सिर्फ सड़क ही नहीं, वार्ड में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पानी की पाइपलाइन का काम भी शुरू हो चुका है।”

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से रोजमर्रा के आवागमन में काफी सुविधा होगी और बरसात में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *