Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामडोमा में महिला किसानों को मिली नई ताकत: इलेक्ट्रिक ढेंकी से लेकर ड्रोन दीदी तक, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा के जामडोमा गांव में महिला किसानों के लिए एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला किसानों को इलेक्ट्रिक ढेंकी वितरित की गई, जिससे उनका पारंपरिक और कठिन श्रम काफी आसान हो जाएगा।

अब खेतों में उड़ेगा ड्रोन, नीम और गोमूत्र से बनेगा प्राकृतिक स्प्रे

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा ड्रोन प्रशिक्षण शिविर। ‘ड्रोन दीदी’ के सहयोग से महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की बारीकियां सिखाई गईं।

किसानों को बताया गया कि कैसे घर के आसपास मिलने वाली नीम की पत्तियों को पीसकर प्राकृतिक तरल स्प्रे तैयार किया जा सकता है और फिर ड्रोन के जरिए पूरे खेत में उसका छिड़काव किया जा सकता है। साथ ही गोबर और गोमूत्र से तैयार जीवामृत और अन्य प्राकृतिक पदार्थों का ड्रोन से छिड़काव करने का लाइव डेमो भी दिया गया।

इस पहल का मकसद महिलाओं को रसायन-मुक्त, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक खेती से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा, “हमारी महिला किसान ही असली अन्नदाता हैं। जब उन्हें तकनीक मिलेगी तो वे न सिर्फ अपना श्रम कम करेंगी बल्कि पूरे कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएंगी।”

उन्होंने इस पहल को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *