दुर्गापुर में कांग्रेस का हल्ला-बोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर संविधान हाथ में लेकर निकाला जुलूस
शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
दुर्गापुर के सिटी सेंटर में गुरुवार को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर जुलूस निकाला।
क्या हैं आरोप?
कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर असर पड़ रहा है। साथ ही दिल्ली में संविधान बचाने के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया।
AICC सदस्य देवेश चक्रवर्ती ने CEC पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में संविधान की भावना को नुकसान पहुंच रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और CEC को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।














