Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

होटल की आड़ में चल रहा था ‘राजा-रानी’ जुआ का अड्डा, कल्याणेश्वरी पुलिस ने मारा छापा – 1 गिरफ्तार

शिल्पांचल टुडे, सालानपुर।
खाने के होटल के ऊपर कमरा किराए पर लेकर चोरी-छिपे बेआइनी ‘राजा-रानी’ जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस ने जुए के अड्डे को ध्वस्त कर दिया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देन्दुआ मोड़ इलाके में ‘महामाया होटल’ के ऊपर एक कमरा किराए पर लेकर पिछले 7 दिनों से यह अवैध कारोबार चल रहा था। सूचना मिलते ही कल रात कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी पार्थ सरकार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने अचानक होटल पर छापा मारा। मौके से ही मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नगद 2,200 रुपये, जुआ खेलने का गेम बोर्ड, हिसाब का खाता और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार जितेंद्र चौधरी मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, लेकिन पिछले 5 सालों से बनजेमारी इलाके में रहकर यह धंधा चला रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने देन्दुआ मोड़ के इस होटल के ऊपर कमरा किराए पर लेकर यह बेआइनी खेल शुरू किया था।

गिरफ्तार आरोपी को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *