Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में धुनुची नृत्य और कलरिपयट्टू के साथ ‘आगमनी’ उत्सव, विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने किया छात्राओं को सम्मानित

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गापूजा के आगमन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की ओर से ‘आगमनी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय उपस्थित रहे। उनके साथ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती सहित अन्य शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

धुनुची नृत्य और कलरिपयट्टू बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बंगाल का पारंपरिक धुनुची नृत्य प्रतियोगिता और दक्षिण भारत की प्राचीन युद्धकला कलरिपयट्टू का शानदार प्रदर्शन रहा। छात्राओं ने पूरे जोश के साथ धुनुची नृत्य में भाग लिया, वहीं कलरिपयट्टू के आत्मरक्षा के दांव-पेंच देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है ऐसी पहल – विधायक

इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है। जब इसकी शुरुआत स्कूल-कॉलेज स्तर से होती है तो इसका असर और भी ज्यादा होता है। ऐसी गतिविधियां महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उनके आत्मबल को मजबूत करती हैं।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आगमन से सभी बुरी शक्तियों का नाश हो और समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि की स्थापना हो। बंगाल के हर घर में खुशियों की रोशनी फैले और हर व्यक्ति के जीवन में नई आशा और संभावनाओं का आगमन हो।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *