पांडवेश्वर में दुर्गा पूजा पर भाजपा सरकार का बड़ा तोहफा, 128 कमेटियों को 1.28 करोड़ का अनुदान
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा की है। आसन्न दुर्गा पूजा के लिए पांडवेश्वर विधानसभा की 128 पूजा कमेटियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि क्षेत्र की पूजा कमेटियों को दी जाएगी। यह अनुदान राशि कल यानी सोमवार तक सभी पूजा कमेटियों को दे दी जाएगी। उक्त बातें पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया इस बार खास बात यह है कि पहले से अनुदान पा रही कमेटियों के साथ-साथ 40 से 45 नई पूजा कमेटियों को भी इस योजना में जोड़ा गया है।
भाजपा सरकार की इस पहल से पूजा की तैयारियां और भव्य होंगी। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस बार की दुर्गा पूजा में सनातन संस्कृति और उत्सव का माहौल और भी बेहतर बने।














