बर्नपुर में स्वाद का नया धमाका! ‘द सार किचन’ का ग्रैंड ओपनिंग, तारक मेहता फेम स्टार रंजीत चौधरी ने काटा रिबन
शिल्पांचल टुडे बर्नपुर।
बर्नपुर के फूड लवर्स के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। हीरापुर के पॉश इलाके रिवरसाइड रोड पर प्योर वेज के नए डेस्टिनेशन ‘द सार किचन’ का धमाकेदार आगाज हुआ।
इस ग्रैंड ओपनिंग में चार चांद लगाए बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सुपरस्टार रंजीत चौधरी ने। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘सीआईडी’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे सुपरहिट शो में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में पहचान बना चुके स्टार रंजीत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर और उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उनके आते ही पूरा इलाका तालियों से गूंज उठा। फैंस ने सेल्फी और ऑटोग्राफ की होड़ लगा दी।
सितारों से सजी महफिल
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में शहर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। उद्योगपति पवन गुटगुटिया, समाजसेवी रवि शंकर सिंह, बृजेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
रेस्टोरेंट के ओनर रत्नाकर सिंह, अरविंद सिंह और सरिता सिंह ने बताया कि ‘द सार किचन’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि शुद्धता और स्वाद का संगम है।
क्यों है यह सबसे अलग?
– 100% प्योर वेज, शुद्ध शाकाहारी किचन
– उत्तर भारतीय, मुगलई, चाइनीज और तंदूर का लाजवाब स्वाद
– फैमिली के लिए प्रीमियम माहौल और बेहतरीन सर्विस
– रिवरसाइड रोड पर पहली बार इस लेवल का वेज फाइन डाइन
अभिनेता रंजीत चौधरी ने कहा, “बर्नपुर में ऐसी जगह की बहुत जरूरत थी। खाना बेहद टेस्टी है, मैं फिर आऊंगा।”
तो देर किस बात की? अगर आप भी परिवार के साथ शुद्ध और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो पहुंच जाइए – द सार किचन, रिवरसाइड रोड, हीरापुर, बर्नपुर।














