Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल को मिली विकास की सौगात – वार्ड 83 में 60 फीट चौड़ी सड़क का मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया शिलान्यास, इलाके में खुशी की लहर

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल में विकास को नई रफ्तार मिली है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 83 में लंबे समय से चली आ रही चौड़ी सड़क की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। न्यू स्टार क्लब से शकुंतला अपार्टमेंट तक बनने वाली 60 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और वार्ड के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सड़क निर्माण शुरू होते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक संकरी सड़क और जाम की समस्या से लोगों को रोजाना जूझना पड़ता था। चौड़ी सड़क बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का व्यावसायिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा।

इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा, “बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा तैयार करना और नागरिकों की रोजमर्रा की यातायात संबंधी समस्याओं को कम करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यह सड़क सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि विकास का नया रास्ता है।”

उन्होंने भरोसा जताया कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। वार्ड 83 सहित पूरे आसनसोल में विकास की कई और परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए मंत्री अग्निमित्रा पाल का आभार जताया और कहा कि इस सड़क से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *