Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महाराज अग्रसेन के आदर्शों को घर-घर पहुंचाने की पहल: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कराई ऑनलाइन क्विज, महाराष्ट्र की पूनम जयपुरिया बनीं विजेता

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
महाराज अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पश्चिम बंगाल प्रांतीय इकाई ने एक अनोखी पहल की। सम्मेलन के ‘संस्कार संस्कृति’ प्रकल्प के तहत बुधवार को महाराज अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन पर आधारित एक विशाल ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस क्विज में महाराज अग्रसेन जी की जीवनी, उनके सामाजिक चिंतन, समानता और लोककल्याण के आदर्शों तथा मानवीय मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

संस्कारों से जोड़ने का प्रयास – प्रांतीय अध्यक्ष

प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना और अपने ऐतिहासिक ज्ञान को परखने का मौका देना था।

क्विज संयोजक और राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख मधु डुमरेवाल ने कहा, “इस आयोजन का लक्ष्य महाराज अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग – समानता, सहयोग, करुणा, परिश्रम, सेवा और लोककल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है।”

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, शारदा लखोटिया, रेखा लखोटिया, बिनीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मधुलिका सिंघानिया, सरोज लोधा सहित सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ी रहीं।

आयोजन को सफल बनाने में प्रांतीय सचिव रीना खेतान, प्रांतीय संस्कार संस्कृति प्रमुख रश्मि तापड़िया एवं रेनू अग्रवाल की अहम भूमिका रही।

ये रहे टॉप 5 विजेता

प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें –

प्रथम स्थान – पूनम जयपुरिया (महाराष्ट्र)
द्वितीय – श्वेता रूंगटा (पश्चिम बंगाल)
तृतीय – संगीता भारतीया (झारखंड)
चतुर्थ – रीता लोधा (झारखंड)
पंचम – संगीता राजगढ़िया (पश्चिम बंगाल)

सभी विजेताओं को प्रांत की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजन भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बचाए रखने में मील का पत्थर साबित होंगे।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *