रवीन्द्रनगर में मानवता की मिसाल: सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर करने को लगा विशाल रक्तदान शिविर, महाषष्ठी पर दिया सेवा का संदेश
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
शारदीय दुर्गा पूजा की महाषष्ठी के पावन अवसर पर सेवा और मानवता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आज रवीन्द्रनगर उन्नयन समिति क्लब प्रांगण में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्त दान शिविर का उद्घाटन आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर किया।मौके पर आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी संजीत चटर्जी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि रक्त के अभाव में किसी भी मरीज की जान संकट में न पड़े, इसी मानवीय सोच के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया था।
रक्तदाताओं का जताया आभार
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस नेक कार्य में शामिल सभी रक्तदाताओं के प्रति आयोजकों ने दिल से आभार व्यक्त किया है।
आयोजन समिति की ओर से कहा गया, “सभी रक्तदाताओं को हार्दिक धन्यवाद। माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सभी रक्तदाताओं का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा रहे। हम सभी के मंगल की कामना करते हैं।”
इस अवसर पर समिति ने सभी को शुभ महाषष्ठी की हार्दिक प्रीति, शुभेच्छा और अभिनंदन भी दिया।
रक्तदान जैसा महादान कर रवीन्द्रनगर उन्नयन समिति ने सच में दुर्गा पूजा के असली अर्थ – सेवा, त्याग और मानव कल्याण – को चरितार्थ कर दिखाया।
















