Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में छाया ‘बुम्बा दा’ का जादू: प्रसेनजीत को देखने उमड़ा जनसैलाब, बोले- “जब तक जीवित रहूंगा, आपके दिलों में रहूंगा”

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
दुर्गा पूजा के जश्न के बीच दुर्गापुर के पूजा पंडालों की रौनक उस वक्त दोगुनी हो गई, जब टॉलीवुड के महानायक प्रसेनजीत चटर्जी (बुम्बा दा) मंच पर पहुंचे। मौका था चंडीदास राजेंद्र प्रसाद सार्वभौम दुर्गा पूजा के 66वें वर्ष के उत्सव का।

बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार के आते ही पूरा पंडाल तालियों, शोर और “बुम्बा दा” के नारों से गूंज उठा। अपने चहेते हीरो की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए हजारों की भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी। पुलिस और आयोजकों को भीड़ संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

फैंस के दिलों को छू गई बुम्बा दा की बात

समाजसेवी पारिजात गंगोपाध्याय की पहल से आयोजित इस पूजा में प्रसेनजीत का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। यह पूजा अपनी भव्यता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी पूरे दुर्गापुर में प्रसिद्ध है।

मंच से फैंस का अभिवादन करते हुए प्रसेनजीत ने कहा, “जब तक मैं जीवित रहूंगा, अपनी कला और अभिनय के माध्यम से आप सभी के दिलों में जीवित रहूंगा।”

उनके इस इमोशनल संवाद के बाद पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी फिल्मों के गीतों, किस्सों और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया और सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

टॉलीवुड स्टार की इस एक शाम ने दुर्गापुर की दुर्गा पूजा के उत्सव में चार चांद लगा दिए।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *