Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कूल्टी में 5 साल की मासूम से दरिंदगी का इंसाफ! रिश्तेदार कार्तिक बाउरी को 20 साल की सश्रम कैद, 10 हजार जुर्माना

शिल्पांचल टुडे , कुल्टी।
कूल्टी थाना क्षेत्र के मिठानी इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में आखिरकार इंसाफ मिला है। अदालत ने दोषी रिश्तेदार कार्तिक बाउरी को 20 साल की सश्रम कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 25 अक्टूबर 2021 की है। आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार था, जिसे बच्ची काका कहती थी। घर में सभी काम में व्यस्त थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।

घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिवार को शक हुआ। पूछने पर बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने कूल्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने ऐसे दिलाया इंसाफ

मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुशांत घोष को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मजबूत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।

लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई।

इस फैसले से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और इसे बच्चियों के खिलाफ अपराध पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *