Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में भड़के मजदूर! सेल ग्रोथ वर्क्स में 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम, गेट पर गरजे BMS नेता

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
सेल ग्रोथ वर्क्स में अब श्रमिक आंदोलन की आहट तेज हो गई है। मंगलवार शाम कारखाने के मुख्य गेट पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) की गेट मीटिंग में सैकड़ों मजदूर जुटे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

क्या है मजदूरों की मांग?

BMS नेताओं ने साफ कहा – “अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।”

मजदूरों की मुख्य मांगें हैं –
1. न्यूनतम वेतन: केंद्र सरकार ने संशोधित न्यूनतम वेतन की अधिसूचना जारी कर दी, फिर भी मजदूरों को लाभ नहीं मिला।
2. 1 साल का एरियर बकाया: वेतन के साथ लगभग एक साल का एरियर भी अटका हुआ है।
3. नियुक्ति पत्र और ग्रेच्युटी: कई मजदूरों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला, ग्रेच्युटी समेत कानूनी अधिकारों पर भी जवाब नहीं।

18 नवंबर तक का अल्टीमेटम

सभा में संगठन ने बड़ा ऐलान किया – अगर 18 नवंबर 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कारखाने में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

गेट मीटिंग के बाद 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन को लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर गोविंद मांझी, राजकिशोर कुइरी, उत्पल घोष, बच्चू कुमार, प्रेमनाथ पांडे, रविशंकर चौबे, मिथिलेश राय, अमित घोष, पार्थ मंडल, विशाल बनर्जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

अब सबकी नजर प्रबंधन पर है – क्या मांगें मानी जाएंगी या कुल्टी में होगा बड़ा आंदोलन?

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed