छठ से पहले एक्शन में मंत्री अजय पोद्दार! अस्पताल रोड छठ घाट का किया औचक निरीक्षण, बोले – “व्रतियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए”
शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, इसके लिए कुल्टी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने वार्ड संख्या 67 स्थित अस्पताल रोड छठ घाट* पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
आयुक्त और अधिकारियों के साथ पहुंचे मंत्री
इस दौरान मंत्री डॉ अजय पोद्दार के साथ आसनसोल नगर निगम के आयुक्त एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर घाट को पूरी तरह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि घाट पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए ताकि संध्या अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य के समय व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
“व्रतियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए”
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।
निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी देखी गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस बार छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी।













