Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ मैया की सेवा में जुटा महाबीर स्थान! जरूरतमंद व्रतियों को मिला सूप और पूजन सामग्री, सचिव अरुण शर्मा बोले – “सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पूजा है”

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
छठ महापर्व की आस्था और भक्ति के बीच आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। समिति की ओर से छठ पूजा के उपलक्ष्य में जरूरतमंद छठ व्रतियों के लिए सूप सहित पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्रतियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। समिति के सदस्यों ने हर व्रती को प्रेमपूर्वक पूजन सामग्री सौंपी और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, सियाराम अग्रवाल, बाल मुकुंद मुकीम, प्रकाश दीवान, प्रेम केशरी, भुनेश्वर गुप्ता, मुंशी शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, संजय शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, राजीव मिश्रा, रौनक जालान सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सभी ने मिलकर व्रतियों की सेवा की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

अरुण शर्मा का बयान:

“छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, यह आस्था, त्याग और सेवा का पर्व है। महाबीर स्थान सेवा समिति का मानना है कि अगर कोई व्रती पूजा सामग्री के अभाव में पूजा से वंचित रह जाए, तो हमारी सेवा अधूरी है।”

“इसीलिए हर साल हम जरूरतमंद व्रतियों के लिए सूप और पूजन सामग्री की व्यवस्था करते हैं, ताकि कोई भी माँ-बहन बिना सामग्री के न रहे। हमारा उद्देश्य है कि हर व्रती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ छठ मैया की पूजा कर सके।”

“सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पूजा है। महाबीर बजरंगबली के आशीर्वाद से हम आगे भी इसी तरह समाज की सेवा करते रहेंगे। सभी व्रतियों और उनके परिवार को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। जय छठ मैया!”

कार्यक्रम के अंत में पूरे परिसर में “जय छठ मैया” के जयकारे गूंज उठे।

 

  

       

 

 

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed