आईईपीएल सीजन 1 का आगाज कल, आईएसपी कर्मचारियों के 8 टीमें का होगा मुकाबला
बर्नपुर (भरत पासवान) । बर्नपुर मिड टाउन क्लब की ओर से पहली बार इस्को एम्पलाइज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार की शाम बर्नपुर मिड टाउन क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्लब के महासचिव श्रीकांत साह ने बताया कि आईएसपी के कर्मचारियों को स्टील बनाने में महारत हासिल होने के साथ वे कई प्रतिभा के धनी हैं। वहीं आईएसपी के 3700 कर्मचारियों में से 120 खिलाड़ियों का चयन कर 8 टीम बनाया गया है। इन 8 टीमों ने स्टीक स्ट्राइकर्स, सिंह डेयरडेविल्स, जूनियर साइक्लोन, होनेस्ट एकादश, आरबीसी एलीट एकादश, फाइट्स होक, यूपी स्टार एवं ब्रेकर्स वॉरियर्स शामिल है।
साथ ही उन्होंने सभी टीम के जर्सी का उद्घाटन कर उनके कप्तानों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि पहली बार आईएसपी के कर्मचारियों को लेकर चार रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बर्नपुर क्रिकेट क्लब ग्राउंड में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 25 मई, रविवार की शाम आईएसपी के ईडी (वर्क्स) दीपतेंदू घोष करेंगे। 28 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के विनर टीम को 30 हजार रुपए एवं रनर अप टीम को 20 हजार रुपए नगद पुरस्कार के साथ कई इंडिविजुअल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट का सुचारु रूप से संचालन करने वाली टीम में क्लब के महासचिव श्रीकांत साह, सांस्कृतिक सचिव मानस नायक, खेल सचिव राजेंद्र सिंह, उप महासचिव अतिन्य माझी कमेटी सदस्य राजेश कुमार, मिथिलेश सिंह आनंद, पंकज कुमार , मोंटी सिंह, राजा , शुभम पाल शामिल हैं। प्रेसवार्ता के दौरान काफी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।












