Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जन्मदिवस पर श्रद्धा से याद किए गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

बर्नपुर । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक समिति कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों के साथ भाजपा कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श देश में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति में खपा दिया। उन्होंने एक विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से बीते 30 वर्ष से उनके जन्मदिवस के साथ जयंती का पालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से जोड़ना है। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, परिमल पाल, पंकज मिश्रा, जटाशंकर तिवारी, राजेंद्र शर्मा, चंदन साव, अखिलेश कुशवाहा, काजल मंडल, अवधेश सिंह, गुरदयाल सिंह आदि मौजूद थे।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed