Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मैथन डैम में गर्भवती महिला को जहरीले सांप ने काटा

सालानपुर । मैथन डैम में मजूमदार निवास से सटे इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले शंभू देबनाथ की 32 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा देबनाथ को रविवार देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद उन्हें सोमवार सुबह आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। पूर्णिमा के पति शंभू देबनाथ ने बताया कि रात करीब 1 बजे तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण घर की सभी लाइटें बंद हो गई थी। पूर्णिमा मच्छरदानी लगाकर सोने चली गई। सोने के करीब आधे घंटे बाद उसे शरीर पर काटने जैसा कुछ महसूस हुआ। लाइट ऑन की तो देखा कि एक सांप ने उसे काट लिया है और बिस्तर पर पड़ा है। शंभू ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी इस समय गर्भवती हैं, इसलिए यह घटना उनके लिए दोहरी दहशत बन गई है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पूर्णिमा की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे गहन निगरानी में रखा गया है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अगले 72 घंटों में उसकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। इस घटना के बाद मैथन इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सांपों के उत्पात को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed