Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा श्रेष्ठ

बर्नपुर(भरत पासवान)। भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में रामबांध स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बिहार भाजपा नेता रवींद्र रंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य को पवन कुमार सिंह ने उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ बिहार में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा में प्रवासी बिहारियों को बढ़- चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ बन रहा है और उसमें बिहार तथा झारखंड के लोगों की अहम भूमिका है। बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत दिलाना है। उन्होने कहा की बिहार की राजनीति का असर पूरे देश पर पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए देश एवं बिहार के विकास के लिए बिहार से बाहर रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने की जरूरत है। वहीं इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पवन कुमार सिंह, अपु हाज़रा,, अरिजित राय, उपासना उपाध्याय, शंपा राय, पंकज मिश्रा, परिमल पाल, जयराम सिंह, राजेन्द्र शर्मा, अनिल सिंह, चंदन साव, रमन शर्मा, श्रीकांत तिवारी, काजल मंडल, अवधेश सिंह, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed