बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पार्षद अनूप माजी ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. जिसमें पार्षद राकेश शर्मा, संध्या दास, तरूण चक्रवर्ती, सहित दर्जनो वार्ड पार्षद व तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष अनूप माजी ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 21 जुलाई के समर्थन में आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस की ओर से 12 जुलाई को एक रैली और जनसभा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने 12 जुलाई की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया. साथ उन्होंने बताया कि बर्नपुर में सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण तथा विस्तारीकरण का कार्य शुरु किया गया है। पहले मॉर्डनाइजेशन के दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार 240 लोगों का नामों की सूची सेल आईएसपी प्रबंधन को दी गयी थी. जिसमें से 116 जमीनदाताओ को उनकी योग्यता अनुसार चयन किया गया। इस बावत बीते दिनों उन्होंने तृणमूल के ट्रेड यूनियन आईएनटीटीयूसी नेता अभिजीत घटक ने मुलाकात किया था. लेकिन इस बावत अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण के दूसरे दौर में उनकी मांग है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले लेकिन उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि शुभ संवाद एप्स के माध्यम से आवेदन करने से यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संज्ञान में जायेगा। इसलिये उन्हेांने युवाओं से अनुरोध किया कि शुभ संवाद के माध्यम से आवेदन करे। साथ ही श्री माजी ने 21 जुलाई शहीद दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताअेां को कोलकाता के धर्मतल्ला जाने का आग्रह किया।