आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से पूछा गया कि बीते मंगलवार एक न्यूज़ चैनल में आसनसोल नगर निगम को लेकर कुछ खबरें प्रसारित की गई थी जिनमें यह कहा गया था की आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों के अकाउंट में प्रोविडेंट फंड का पैसा जमा नहीं हो रहा है। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह सरासर गलत है आसनसोल नगर निगम अंतर्गत एकमात्र जामुरिया छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र के कर्मचारियों का पीएफ का पैसा उनके अकाउंट में जमा हो रहा है। जामुनिया में कुछ तकनीकी समस्या है। इस वजह से यह परेशानी हो रही है। उसे भी बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा।