Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंद को विफल करने के लिए सड़क पर उतरे आईएनटीटीयूसी के कार्यकर्ता और समर्थक, बंद समर्थकों से भिड़े 

आसनसोल। 10 वामपंथी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज भारत व्यापी बंद का आह्वान किया गया है। आसनसोल में भी वामपंथी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बंद को सफल करने का प्रयास किया। इस संदर्भ में श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आईएनटीटीयूसी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे और उन्होंने भी बंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बारे में राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि 34 सालों तक वामपंथियों ने इस राज्य में कोई काम नहीं किया। लेकिन जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर एक सफल सरकार चल रही है तो वामपंथी एक बार फिर यहां पर अशांति फैलाना चाहते हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बंद पूरी तरह से विफल है। लोग सड़कों पर निकले हैं। बसें चल रही है ट्रेन चल रही है दुकान भी खुली हुई है। लोगों ने इस बंद को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा की बी टीम है। वही जब हमने इस बारे में वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि लोगों के मन में जिन विषयों को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। उन विषयों के प्रति पूरा समर्थन है। लेकिन टीएमसी द्वारा अपने गुंडो को मैदान में उतर गया है और पुलिस प्रशासन ने भी टीएमसी के उन गुंडों पर ही सब कुछ छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई करनी है तो पुलिस करेगी। टीएमसी के यह गुंडे कौन होते हैं। इसी बीच यह दृश्य भी देखा गया कि राजू अहलूवालिया के साथ बंद को सफल बनाने की कोशिश कर रहे वामपंथी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *