Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष बने सचिन राय, एक साल के सामाजिक कार्यों की रूपरेखा की प्रस्तुत

आसनसोल । रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की ओर से आसनसोल क्लब में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ के 2025 -2026 के अध्यक्ष सचिन राय ने अपना पद के लिए शपथ ली। इस मौके पर यहां रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. कामेश्वर सिंह एलांगबाम, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता तथा रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के तमाम सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सचिन राय ने आने वाले 1 साल के लिए संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और आने वाले एक साल में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से क्या-क्या कार्य किए जाएंगे। इसकी एक रुपरेखा प्रस्तुत की। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर 14,15 और 16 नवंबर को आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में चिल्ड्रन’स फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान किया जाएगा। यहां बच्चों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। समाज में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 26 से 28 दिसंबर तक रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इतना ही नहीं समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को आगे लाने के लिए इस क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर चंद्रशेखर कुंडू की संस्था फूड एजुकेशन एंड इकोनामिक डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ रोटरी क्लब साझा रूप से विभिन्न परियोजनाएं शुरू करेगी। अक्सर यह देखा गया है कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थी भविष्य में क्या करेंगे इसे लेकर वह कशमकश में रहते हैं इसे दूर करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से करियर काउंसलिंग की जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर भी रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर प्रयास करता रहता है। इसी कड़ी में 23 अगस्त यानी वर्तमान अध्यक्ष सचिन राय के जन्मदिन के मौके पर एक रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आएंगे और इस महान कार्य में योगदान देंगे। आसनसोल रामकृष्ण मिशन को संगठन की तरफ से और बेहतर ढंग से शिक्षा की ज्योति सब में फैलाने के लिए एक अनुदान दिया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर पर्यावरण को लेकर भी बेहद गंभीर है। इसीलिए पौधा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौर ऊर्जा के इस्तेमाल बिना धुंआ के चूल्हे के इस्तेमाल को बढ़ाना इस तरह के और भी कई कार्य आने वाले एक वर्ष में किए जाएंगे। जिससे समाज के हर क्षेत्र में संगठन की तरफ से योगदान दिया जा सके। शिक्षा के क्षेत्र में भी संगठन की तरफ से योगदान देने के लिए विभिन्न परियोजनाएं ली गई है। सचिन राय ने कहा कि जैसे कि संगठन का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए आने वाले समय में भी उनका संगठन ऐसे कार्य करेगा जिससे समाज के एक बहुत बड़े वर्ग को फायदा पहुंचे। खास करके उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। जहां तक अभी तक शिक्षा स्वास्थ्य जैसे सुविधाएं नहीं पहुंची है और हमारे धरती को आने वाली पीढ़ी के लिए रहने योग्य बनाने के लिए भी रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर लगातार प्रयास करता रहेगा।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *