Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों के लिए लगाया गया नेत्र जांच शिविर

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम की तरफ से गुरुवार निगम परिसर में निगम के कर्मचारियों के लिए एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने निगम के कर्मचारियों के आंखों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की। इस मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा के आसनसोल नगर निगम लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। लेकिन जिन कर्मचारियों की वजह से लोगों को यह नागरिक सुविधा मिलती हैं। वह अक्सर अपनी ड्यूटी की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। इसलिए निगम के कर्मचारियों के लिए यह नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है कि वह ड्यूटी के दौरान ही अपने आंखों की जांच करवा सकें। मौके पर उपमेयर वशिमुल हक ने भी अपने नेत्र की जांच कराया।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *