किसी व्यक्ति का चाहे कितने ही सालों का बकाया टैक्स जमा करने पर साल पर उसे 10 फीसदी की मिलेगी छूट
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र के विभिन्न चैंबरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के शिविर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार मुर्गाशाल मोड़ स्थित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में शिविर लगाया गया। मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, टैक्स एंड ट्रेड लाइसेंस प्रभारी प्रभात बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, सलाहकार नरेश अग्रवाल, चेंबर कार्यकारणी कमेटी सदस्य संतोष दत्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद पारीक, सुदीप अग्रवाल, विजय मखरिया, ऋतिक घटक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिविर में व्यापारियों को आसनसोल नगर निगम द्वारा कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान की गई। इस संदर्भ में चेंबर सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम द्वारा यह विशेष घोषणा की गई है। किसी व्यक्ति का चाहे कितने ही सालों का टैक्स बताया क्यों न हो अगर वह शिविर में अपना बकाया टैक्स जमा करता है तो हर साल पर उसे 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके लिए शंभू नाथ झा ने आसनसोल नगर निगम के मेयर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने और ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पहुंचे। मौके पर 8 लाख रुपया का ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स रुपया जमा हुआ। शिविर शुक्रवार को भी लगाया जाएगा।














