Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुंतल ने एशिया पेसिफिक अफ्रीका पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल इस्को स्टील प्लांट के अधिकारी सह एथलीट कुंतल दास लगातार अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य सहित देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बीते दिनों जापान के हिमेजी में संपन्न हुए एशिया पेसिफिक अफ्रीका पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कुंतल दास ने गोल्ड मेडल जीता है। कुंतल दास सेल इस्को स्टील प्लांट के कोक ओवेन विभाग में एजीएम पद पर कार्यरत हैं। बीते 6 से 14 जुलाई तक जापान के हिमेजी में आयोजित एशिया पेसिफिक अफ्रीका पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में कुंतल दास ने एम 1 120 किलोग्राम से अधिक वर्ग के पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में एशिया, अफ्रीका एवं एशिया पेसिफिक महादेशों के कुल 22 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कुंतल दास ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए वे दो माह से कड़ी मेहनत कर रहे थे। इसके पूर्व 17 से 24 मई तक नॉर्वे में संपन्न हुए वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 वां स्थान हासिल किया था। यहीं नहीं बीते साल 14 से 18 अक्तूबर तक में गोवा में संपन्न हुए नेशनल पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) चैंपियनशिप के मास्टर क्लासिक वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्होने बताया की पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वे निजी खर्च पर जाते हैं लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हे कोई आर्थिक सहता नहीं मिल रही है, जिसके कारण अब आगे की प्रतियोगिता के लिए तैयारियों के साथ शामिल होना कठिन हो जाएगा। वहीं वे 13 जुलाई को बर्नपुर वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *