Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

21 जुलाई शहीद दिवस की सभा को सफल बनाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने महारैली कर सभा का किया आयोजन

बर्नपुर(भरत पासवान)। 21 जुलाई शहीद दिवस की सभा को सफल बनाने को लेकर आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा शनिवार की शाम ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार माझी के नेतृत्व में त्रिवेणी मोड़ से रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य के मंत्री मलय घटक, उपमेयर अभिजीत घटक सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस कर्मी, समर्थकों के साथ शामिल हुए। रैली के दौरान तृणमूल कर्मी, समर्थकों ने कोलकाता में आयोजित होने वाले 21जुलाई की सभा को सफल बनाने के लिए सभी को सभी शामिल होने का आह्वान करने के साथ भाजपा के विरोध में नारेबाजी की।
रैली त्रिवेणी मोड़ से आरम्भ होकर स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना आदि क्षेत्रों की परिक्रमा कर बर्नपुर बस स्टैंड समीप आयोजित सभा में तब्दील हो गई। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि 21 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के लिए खून से लिखा हुआ है। पूरे देश में कोई भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जो शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस वृहद स्तर पर सभा का आयोजन करता हो। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनहित योजनाओं का फंड रोके जाने के बावजूद जनता के विश्वास एवं प्यार से ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा 95 योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिसका लाभ हर स्तर के लोगों को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने माकपा के साथ भाजपा पर भी निशाना साधा। वहीं अंत में उन्होंने सभी को कोलकाता में आयोजित होने वाली 21 जुलाई शहीद दिवस की सभा को सफल बनाने के लिए भरी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार माझी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, महिला, युवा, आईएनटीटीयूसी के नेता सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मी, समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *