Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नि:शुल्क जांच शिविर का किया गया आयोजन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के नागरिक समाज की तरफ से और सामाजिक संस्था लाइफ सेवक के सहयोग से रविवार एक नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर चिकित्सकों ने लोगों के नाक, कान, गले से संबंधित बीमारियों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की। यह शिविर मंत्री मलय घटक के तत्वावधान में लगाया गया था। मौके पर 43 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष सम्राट घोष, वार्ड यूथ अध्यक्ष मोहम्मद कमाल, जनरल सेक्रेटरी सुनील साव, भानु बोस तथा वार्ड के तमाम महिला और पुरुष टीम से कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 इस संदर्भ में मोहम्मद कमाल ने बताया मंत्री मलय घटक के तत्वावधान में सामाजिक संस्था लाइव सेवा की तरफ से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यहां पर लोगों के नाक, कान, गले से संबंधित बीमारियों की जांच की जा रही है और उनको जरूरी परामर्श दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *