Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी के लिए 7 सदस्यीय नगर निगम के प्रतिनिधियों की सूची सौंप मांगों को दोहराया

बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने के मांग सहित ठेका कर्मियों के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर पार्षदों का आंदोलन किए जाने के बाद मंगलवार को आसनसोल नगर निगम की ओर से आईएसपी के लिए 7 सदस्यीय प्रतिनिधियों को नामित किया गया। इन सदस्यों में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सहित कुल्टी क्षेत्र के बोरो चेयरमैन एवं पार्षदों को शामिल किया गया है। इस 7 सदस्यीय प्रतिनिधियों में आसनसोल नगर निगम बोरो 7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी, बोरो 8 के चेयरमैन रविलाल टुडू , बोरो 9 के चेयरमैन चैतन्य माजी, वार्ड नंबर 56 की पार्षद श्रावणी विश्वास, वार्ड नंबर 77 के पार्षद गुरमीत सिंह, वार्ड नंबर 87 के पार्षद तरुण चक्रवर्ती एवं वार्ड नंबर 98 की पार्षद कहकशा रियाज शामिल हैं।

Oplus_131072

वहीं प्रतिनिधियों के नामांकन को लेकर मेयर विधान उपाध्याय द्वारा हस्ताक्षर किए पत्र को लेकर पार्षद अशोक रुद्र, गुरमीत सिंह एवं कहकशा रियाज ने आईएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। साथ ही आग्रह किया कि आईएसपी प्रबंधन इन्हीं नामित प्रतिनिधियों के साथ बैठक अथवा किसी मुद्दे को लेकर चर्चा करे। इस दौरान पार्षद अशोक रुद्र ने पहले की तरह आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना के कार्य में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने की मांग को दोहराया। इसके पश्चात पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में पार्षद कहकशा रियाज एवं गुरमीत सिंह ने आईएसपी के सीजीएम (टाउन सर्विसेज एवं सीएसआर) विजेंद्र वीर से मुलाकात कर बर्नपुर टाउनशिप की नालियों, लाइटों की मरम्मत करने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *