राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर फिर एक बड़ा गोफ बनाने से दहशत
आसनसोल । चंद्रचूड़ मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू धंसान की घटना की यादें अभी धूमिल भी नहीं हुई थी कि मंगलवार की सुबह फिर एथोड़ा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक बड़ा गोफ बन गया, जिससे आसपास के लोग बेहद आतंकित हो गए। घटना की सूचना पाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने उक्त जगह की बैरिकेडिंग कर दी। इस संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि नीचे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के खदान थे। उनको ठीक से भरा नहीं गया है, जिस वजह से बार-बार इस तरह की घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह चिंताजनक विषय है कि इसी इलाके में बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों घट रही हैं।


















