Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के तरफ से मंगलवार पश्चिम बंगाल के महान शिक्षाविद और समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें कोर्ट मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद श्रावणी मंडल, बबीता दास सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर को बंगाल का एक महान सपूत बताया। जिन्होंने हमेशा सच्चाई के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि आज हम जिस बांग्ला भाषा को जानते हैं। वह पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की देन है। उन्होंने वर्ण परिचय नाम से जो किताब लिखी उसे पढ़कर ही लोग बांग्ला भाषा सीखने की शुरुआत करते हैं। समाज सुधार के क्षेत्र में भी पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने महान योगदान दिया। वह सिर्फ बातों से नहीं अपने कार्यों से भी समाज सुधार किया करते थे। वहीं गुरदास चटर्जी ने भी पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर को एक महान समाज सुधारक, शिक्षा विद बताया। इसके अलावा पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर क्रांतिकारियों के प्रदेश सहानुभूति सील भी थे। गुरुदास चटर्जी ने बताया कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के मन में देश की आजादी के लिए लड़ रहे क्रांतिकारियों के लिए बहुत इज्जत थी और वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी किया करते थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *