लोअर रोड सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के खूंटी पूजन के साथ पूजा पंडाल का निर्माण आरंभ
बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्पात नगरी बर्नपुर के बाटा रोड स्थित बर्नपुर नौजवान क्लब द्वारा संचालित लोअर रोड सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी की ओर से इस वर्ष भी काफी धूमधाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण को लेकर खूंटी पूजन का आयोजन किया गया। आसनसोल के दुर्गापूजा कॉर्निवाल में लगातार दो वर्ष तृतीय और प्रथम पुरस्कार जीतने वाली बर्नपुर नौजवान
क्लब की ओर से इस बार भी नया थीम के साथ पूजा पंडाल कर रहा है।
पंडाल निर्माण की शुरूआत विधिवत रूप से खूंटी पूजा से हुई। जिसमें आये हुए अतिथियों ने खूंटी को गाढ़ कर शुभारंभ किया। इस दौरान क्लब के सचिव उत्पल सेन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नया थीम पृथ्वी के चंद्रमा पर जल और वन जीवित हैं पर पंडाल निर्माण होगा। पंडाल निर्माण में पांच लाख रुपए का वजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गापूजा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछली बार से इस बार अनुदान राशी को भी बढ़ा दिया है, जो काफी खुशी की बात है। इससे दुर्गापूजा कमेटियों को काफी मदद मिलेगी। वही इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस अंचल के लोगों को हरेक बार अच्छा पूजा पंडाल बनाने में क्लब काफी बेहतर कार्य करती है। खूंटी पूजन कार्यक्रम में आईएसपी के सीजीएम विनीत रावल, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, सुरजीत सिंह मक्कड़, नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, अरुण अग्रवाल, निशिकांत सिंह, जयदीप दे, असीम सरकार, पीकू तिवारी, राखी मुखर्जी सहित पूजा कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।
