सीआईएसएफ आईएसपी यूनिट ने निकाली तिरंगा रैली
Oplus_0
बर्नपुर(भरत पासवान)। सीआईएसएफ आईएसपी यूनिट, बर्नपुर की ओर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा रैली निकाली। यह तिरंगा रैली सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वीएस सुरीन के नेतृत्व में बर्नपुर स्टेडियम के समक्ष से आरम्भ हुई। तिरंगा रैली बर्नपुर स्टेडियम से आरम्भ होकर विभिन्न इलाके की परिक्रमा कर बैंक रोड पहुंची। जिसके बाद रैली वापस बर्नपुर स्टेडियम पहुंच समाप्त हुए।
इस दौरान दर्जनों सीआईएसएफ जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाया। साथ ही लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को मजबूत करने के साथ आपसी एकता को मजबूत को मजबूत रखने का संदेश दिया। तिरंगा रैली में डिप्टी कमांडेंट वीएस सुरीन, एसिस्टेंट कमांडेंट एके झा, जी एन श्रीवास्तव, एन पी पुरिया, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, मिथिलेश झा सहित दर्जनों सीआईएसएफ जवानों ने हिस्सा लिया।



















