सबेरोजगार यूथ फॉर्म ने स्थानीय युवाओं को आईएसपी में काम देने की मांग पर धरना प्रदर्शन
बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी में स्थानीय युवाओं को काम देने की मांग पर जारी आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। कुछ दिन पूर्व इसी मुद्दे को लेकर त्रिपक्षीय बैठक होने के पश्चात बुधवार को बेरोजगार यूथ फॉर्म के बैनर तले बुधवार को पार्षदअशोक रुद्र के नेतृत्व में त्रिवेणी मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अशोक रुद्र के अलावा बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी,पार्षद कहकशा रियाज, गुरमीत सिंह, आसनसोल नगर निगम वार्ड पार्षद, तृणमूल नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्षद अशोक रुद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सेल आईएसपी के दूसरे चरण का आधुनिकीकरण और विस्तार कारण का कार्य आगामी 3 महीने के भीतर संपूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा।
इस कार्य में स्थानीय युवाओं को ठेका कर्मी के रूप में नियुक्त किया जाए, जिससे यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। इस दौरान उन्होंने केंद्र के सत्ताधारी दल के कई राज्यों के डबल इंजन वाली सरकार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने यह साफ कहा कि उनकी लड़ाई राजनीतिक मदभेद को लेकर नहीं बल्कि स्थानीय बेरोजगारों के जायज मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि बीते एक महीने से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन चल रहा है. यहां तक की बर्नपुर ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ भी स्थानीय पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक में इस विषय को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है सेल प्रबंधन से उनकी मांग है कि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान करें।



















