Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अंगदान ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न

आसनसोल । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (राष्ट्रीय प्रकल्प अंग–नेत्रदान) के अंतर्गत 13 अगस्त 2025 को आयोजित राष्ट्रीय अंगदान ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। इस प्रश्नोत्तरी में देशभर से 240 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय नेत्रदान एवं अंगदान प्रमुख रेनू अग्रवाल और क्विज़ संचालन मधु डुमरेवाल, पश्चिम बंगाल की प्रांतीय संपादक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम रीता जी लोढ़ा(झारखंड), द्वितीय डॉ. राजकुमारी जी सुरेश जैन(महाराष्ट्र), तृतीय सुशीला जीफार्मानिया(ओडिशा),
चतुर्थ सरला अग्रवाल(राजस्थान) प्राप्त की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजु सरावगी एवं राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विजेताओं को बधाई दी और अंगदान के संदेश को जन–जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *