कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष फिर से बनाये गए देवेश चक्रवर्ती, कार्यकर्ताओं में खुशी
आसनसोल । हर एक राजनीतिक दल की ओर से वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसे कड़ी में कांग्रेस में एक बार फिर पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष के तौर पर देवेश चक्रवर्ती पर अपना भरोसा जताया है। इस संदर्भ में देवेश चक्रवर्ती से पूछे जाने पर उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, शुभंकर सरकार, अधीर रंजन चौधरी को धन्यवाद दिया। इसके साथ जिला के सक्रिय नेता एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से संगठन को शक्तिशाली करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों के कारण जिन जिन लोगों ने कांग्रेस छोड़ कर चले गए थे। कांग्रेस को शक्तिशाली बनाने के लिए उनलोगों को फिर से पार्टी में लाने की कोशिश करेंगे। कारण कांग्रेस शक्तिशाली नहीं होने से देश शक्तिशाली नहीं होगा।वर्तमान समय में देश में विचारवादी, सांप्रदायिक शक्ति जन्म ले रही है, उसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए कांग्रेस को शक्तिशाली बनाना होगा। कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है और यह एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आगे आने के लिए कहा। कांग्रेस के सभी शाखा संगठन एक जुट होकर पार्टी को एक मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे। कांग्रेस को जिला में शक्तिशाली बनाने के लिए एक सिरे से बूथ लेवल पर तैयारी शुरू की जाएगी।



















