सड़क पर उतरकर पूरी फिल्म कास्ट ने टोटो, बसों में लगाया पोस्टर
बर्नपुर(भरत पासवान )। प्रसिद्ध निर्देशक शिवेंदु घोष की बहुप्रतीक्षित बांग्ला फिल्म कपाल आगामी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही। यह पहली बार है जब बर्नपुर में शूटिंग होने के बाद फिल्म सफलतापूर्व सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यही नहीं इस फिल्म में कई स्थानीय पत्रकारों, पुलिस एवं कई लोगों ने अभिनय किया है। फिल्म रिलीज होने के पहले ही फिल्म की पूरी कास्ट प्रचार करने के लिएसड़क पर उतर गई है। गुरुवार को कपाल फिल्म की पूरी कास्ट ने बर्नपुर बस स्टैंड समीप सड़क पर उतरकर प्रचार करते हुए फिल्म का पोस्टर टोटो, बसों में लगाया।
इस दौरान फिल्म के निर्देशक शिवेंदु घोष के साथ हीरो राजा सरकार, हीरोइन सुकन्या दत्ता, संगीतकार पंडित पिनाकी बोस ने स्वयं वाहनों में भाग भागकर फिल्म का पोस्टर लगाया। कपाल फिल्म की शूटिंग इस्पात नगरी बर्नपुर के विभिन्न इलाके में हुई है। यही नहीं फिल्म एक टोटो ड्राइवर के जीवन के उतार चढ़ाव के साथ किस्मत के पलटने पर आधारित है। फिल्म के हीरो राजा सरकार एवं हीरोइन सुकन्या दत्ता ने सभी लोगों से फिल्म को प्यार देते हुए सिनेमाघरों में परिवार सहित पहुंच फिलम देखने की अपील की।



















