तरुण रॉय को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस का सह-उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त
दुर्गापुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, दुर्गापुर के भूमिपुत्र, तरुण रॉय को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस का सह-उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे देबेश चक्रवर्ती को पुनः पद पर नियुक्त किया गया। तरुण रॉय को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर पश्चिम बर्दवान के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग बेहद खुश हैं। तरुण रॉय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य और दायित्व भविष्य में न केवल पश्चिम बर्दवान में बल्कि पूरे राज्य में कांग्रेस को पुनर्जीवित करना और अपनी महान कांग्रेस को वापस लाना है।



















