आसनसोल जिला अस्पताल को मिला अस्पताल उपकरण सामग्री और फर्नीचर
आसनसोल । आसनसोल जिला अस्पताल के एमएसएसएच भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के मरीजों की बेहतर सेवा के उद्देश्य से शनिवार एक कार्यक्रम के तहत ग्रेट ईस्टर्न एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर योजना के तहत लगभग 80 लाख रुपया का चिकित्सा उपकरण और फर्नीचर दिया।
मौके पर मुख्य अतिथि राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक के हाथों सामग्री अस्पताल अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास को सौंपी गई। मौके पर मंत्री मलय घटक ने जीईसीएल की इस शानदार पहल की सराहना किया। इस मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, पार्षद उदय राय, कल्याणी राय, शिखा घटक सहित जीईसीएल के अधिकारी उपस्थित थे।





































