Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मेधावी विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल करने के साथ नौकरी पाने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित

बर्नपुर(भरत पासवान)। प्रोफेसर अब्दुल बारी कम्पीटीटिव लाइब्रेरी की ओर से लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष सह समाजसेवी सैयद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम रहमतनगर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डब्लूबीसीएस अधिकारी तौफीक समसा के अलावा अतिथियों में अतिथियों में बोरो 6 के चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार, बादल पुईतंडी, बर्नपुर बॉयज स्कूल के मोहम्मद कुद्दूस, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के डॉ बीरू रजक, रहमतनगर हाई स्कूल के इम्तियाज अहमद राशिद, कल्पतरु चटर्जी, खालिद खान सहित अन्य उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी अतिथियों को उत्तरीय पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हाथों आसनसोल, बर्नपुर के विभिन्न स्कूलों से इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले 60 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस लाइब्रेरी से तैयारी कर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष सैयद इकबाल हुसैन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की काफी सराहना की। गौरतलब की समाजसेवी सैयद इकबाल हुसैन की देखरेख में वर्ष 1994 से प्रोफेसर अब्दुल बारी कम्पीटीटिव लाइब्रेरी का सफल संचालन हो रहा है। वहीं। इस लाइब्रेरी से तैयारी कर अब तक 216 युवकों ने सरकारी नौकरी प्राप्त कर विभिन्न विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *