Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काजी नजरूल विश्वविद्यालय का 14वां स्थापना दिवस मनाया गया

आसनसोल । आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय के 14वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।काजी नजरुल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, जिला अधिकारी एस पोन्नबलम, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, जिला प्रशासन के अन्य विशिष्ट अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि 13 साल कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला। जब पहली बार राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने शपथ लिया था। उन्होंने तभी कहा था कि आसनसोल में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। ममता बनर्जी जो वादा करती है। उसे पूरा करती हैं और उसके बाद आसनसोल में एससी, एसटी हॉस्टल में विश्वविद्यालय के कार्य की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे विश्वविद्यालय का कलेवर बढ़ता रहा। विश्वविद्यालय भवन यहां पर स्थानांतरित हुआ। विश्वविद्यालय में सिलेबस बड़ा नए विषय पर पढ़ाई होने लगी और आज यहां पर शिक्षक शिक्षा करने सब बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यहां के अध्यापकों और शिक्षा कर्मियों से आग्रह किया कि वह इस विश्वविद्यालय को उच्चता के शिखर पर ले जाने में अपना योगदान दें। यह विश्वविद्यालय एक ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर बना है जिसे पूरी दुनिया सलाम करती है। उन्होंने कानून मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक ला विश्वविद्यालय का हमारा दिया जो पूरे देश में द्वितीय स्थान पर आता है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य की उनके विश्वविद्यालय को पहले स्थान पर लाया जाए। उन्होंने काजी नजरूल विश्वविद्यालय के अधिकारियों सेवाग्रह किया कि वह भी इस विश्वविद्यालय को लगातार बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *