आईएसपी के एक क्वार्टर में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी, तीन इंजन की सहायता से आग बुझाने का प्रयास
क्वार्टर इलेक्ट्रिक विभाग के स्टोर रूम के लिए किए गया आवंटित
बर्नपुर(भरत पासवान)। हीरापुर थाना अंतर्गत बैंक रोड समीप सर्कुलर रोड स्थित आईएसपी के एक क्वार्टर में शनिवार की देर शाम आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पहुंची आईएसपी के साथ दमकल विभाग की तीन इंजन की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान घाटस्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के साथ पुलिस एवं आईएसपी के अधिकारी पहुंचे। बताया जाता है कि यह क्वार्टर इलेक्ट्रिक के स्टोर रूम के लिए आवंटित किया गया है।
घटना के काफी देर तक आग को बुझाने के प्रयास के बावजूद आग भड़क रही है। फिलहाल इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासी महेश बनर्जी ने बताया कि आईएसपी की ओर से इस क्वार्टर को इलेक्ट्रिक विभाग के स्टोर रूम के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि संभवतः इलेक्ट्रिक के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी लेकिन जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आग कैसे लगी है। वहीं इस स्टोर रूम में किसी व्यक्ति के मौजूद होने की संभावना नहीं है।





































