राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर फिर हुआ धंसान, लोगों में दहशत
आसनसोल । राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर फिर धंसान हो गया। इस बार आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर यह धंसान हुआ है। यह घटना सोमवार देर रात सर्विस रोड पर हुई, जिससे काफी बड़ा गड्ढा बन गया। आसपास के लोग काफी आतंकित हो गए।
प्रशासन को जैसे ही इस बात की खबर मिली। उन्होंने तुरंत उस जगह को बैरिकेड कर दिया और वहां से आवागमन रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से बार-बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की घटनाएं हो रही है। वह चिंता जनक है इसके लिए उन्होंने प्रशासन से और ज्यादा तत्पर होने और सही तरीके से जांच करने की मांग की ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

































